फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five armed men deadly attack on gram pradhan in azamgarh called on phone Threatened to shoot in two days

आजमगढ़: पांच हथियारबंद लोगों ने किया प्रधान पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने दौड़ाया, फोन कर बोले- दो दिन में गोलियों से भून देंगे

Mon, 06 Sep 2021 08:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 06 Sep 2021 08:58 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के पुरा कोदई गांव के प्रधान आशीष राय थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने खुद पर पांच असलहाधारियों के द्वारा अपने ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Five armed men deadly attack on gram pradhan in azamgarh called on phone Threatened to shoot in two days
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पुरा कोदई गांव के प्रधान ने खुद पर हमला होने का आरोप लगाया है। उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि पांच असलहाधारियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आशीष राय पुत्र देवनारायण राय ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे पांच लोग हथियार से लैस होकर बाइक से घर के दरवाजे पर जान से मारने की इरादे से चढ़ आए। उन्होंने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। प्रधान आशीष राय जैसे ही अपने दरवाजे से बाहर निकले। एक हथियार बंद बदमाश ने सीने पर असलहा सटा दिया।
विज्ञापन


बदमाशों से भिड़ गए प्रधान
प्रधान हिम्मत दिखाते हुए बदमाश से भिड़ गए। परिवार के लोग शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंच गए, तो तुरंत हमलावर वहां से भाग निकले। आशीष ने बताया कि छीना झपटी में हमलावरों का एक कारतूस मौके पर गिर गया। वहीं, हमलावर अपनी एक बाइक भी छोड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर

प्रधान ने घटना की सूचना 112 व अहरौला थानाध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोप है कि भागने के करीब एक घंटे बाद हमलावरों ने फिर फोन किया और दो दिन में गोलियों से भून देने की धमकी भी दी। प्रधान ने अहरौला थाने में दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

सीओ (बूढ़नपुर) गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, पीड़ित की तहरीर अहरौला पुलिस को मिल गई है। जांच की कवायद चल रही है। दोषियों के खिलाफ काड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed