फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five accused of snatching arrested

Azamgarh News: छिनैती करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Five accused of snatching arrested
थाना पुलिस ने मंगलवार की रात फर्जी एसओजी टीम को पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने एक स्कार्पियों, अवैध तमंचा, छह मोबाइल व 4250 रुपये नकद बरामद किया। टीम ने बाइक सवार एक युवक को बंधक बना कर एक लाख रुपये की डिमांड की थी बाद में उसके पास मौजूद रुपये छीन कर उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सिगरामऊ थाना क्षेत्र के नकहरा खंडो गांव निवासी विजय मौर्या व राहुल विश्वकर्मा मंगलवार को बाइक से जीयनपुर अपने किसी मित्र को देखने गए थे। वापस लौटते समय सरायमीर थाना के संजरपुर बाजार में स्कार्पियो सवार पांच लोगाें ने उन्हें रोक लिया। खुद को एसओजी टीम बताते हुए उक्त लोगों ने राहुल को अपनी स्कार्पियों में जबरन बैठा लिया और असलहा सटा कर एक लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उसे एक ढाबा पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद उक्त लोगों ने राहुल को मारपीट कर मोबाइल व उसके पास मौजूद 2200 रुपये छीन लिए। इसके बाद उसे स्कार्पियों पर बैठा कर कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

इधर विजय मौर्य की सरायमीर थाने पर दिए प्रार्थना पत्र पर पुलिस सक्रिय हो गई। बुधवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने जयगुरूदेव आश्रम के पास से पांचो अभियुक्तों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमश: विजय प्रताप सिंह, श्याम कुमार यादव, संतोष सिंह, निखिल पाठक व आशुतोष यादव बतनाया। इनके पास से पुलिस ने एक स्कार्पियों, छह मोबाइल व छीनैती के 4250 रुपये व तमंचा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि फर्जी एसओजी टीम बन कर वे राहगीरों से छीनैती का काम करते है। पुलिस ने सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed