फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First, the auction of Pokhari stopped due to controversy, later allotting it secretly to loved ones

पहले विवाद बताकर पोखरी की नीलामी रोकी, बाद में अपनों को कर दिया आवंटन

Fri, 31 Jul 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
First, the auction of Pokhari stopped due to controversy, later allotting it secretly to loved ones
फरिहां। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर 12 गांव के पोखरी में मछली पालन के पट्टे के लिए हुए आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। फरिहां के फत्तूपट्टी में पहले विवादित बता नीलामी रोकने के बात कही गई। आरोप है कि बाद में चहेते को आवंटन कर दिया गया। एसडीम ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के कई गांवों के पोखरी में मछली पालन के लिए पट्टे पर आवंटन किया गया। फरिहां क्षेत्र के फत्तू पट्टी गांव के पोखरी की नीलामी के लिए आवेदनकर्ता भी मौके पर पहुंचे थे। सभागार कक्ष में पहुंचने के बाद गांव के लोगों को यह बताया गया कि गांव की पोखरी पर विवाद है। इसकी वजह से आवंटन नहीं किया जाएगा। आरोप है कि देर शाम तहसीलदार निजामाबाद और अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से पोखरी का आवंटन आसिफ के नाम कर दिया गया। जानकारी होने के बाद प्रधान मोनू कुमार यादव और ग्रामीणों ने एसडीएम निजामाबाद को बताया। गलत तरीके से हुए आवंटन को निरस्त करके पुन: आवंटन के लिए सभागार में नीलामी कराने की मांग की। तहसील के गंभीरपुर बैरीडीह गांव की पोखरी के आवंटन को विवादित दिखाकर आवंटन को रोक दिया गया। ग्रामीणों ने तहसील पर पहुंचकर आरोप लगाया कि दो-चार दिन बाद गलत तरीके से उसका भी आवंटन कर दिया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम निजामाबाद राजीवरत्न सिंह ने बताया कि अगर इस तरह आवंटन में ऐसा कुछ हुआ होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed