फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First make the roads connecting to the district headquarters pothole free: Divisional Commissioner

पहले जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कें गड्ढामुक्त कराएं : मंडलायुक्त

Thu, 14 Sep 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
First make the roads connecting to the district headquarters pothole free: Divisional Commissioner
अपने-अपने जनपद में सड़कों की जांच करा कर गड्ढामुक्त किए जाने योग्य सड़कों का विवरण जल्द उपलब्ध कराएं। जिससे समय से सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जा सके। सबसे पहले जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त करें। उक्त निर्देश मंडलायुक्त मनीष चौहान ने बृहस्पतिवार को कार्यालय सभागार में आयोजित सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि गड्ढामुक्त किए जाने योग्य कोई भी सड़क छूटनी नहीं चाहिए। कार्य मानक के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के अंदर होना चाहिए। मुख्यमन्त्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना की समीक्षा में पाया कि अब तक जनपद आजमगढ़ में लक्ष्य 2800 के सापेक्ष 2825, मऊ में 582 के सापेक्ष 243 एवं बलिया में 866 के सापेक्ष 437 गोवंश को पशुपालकों द्वारा संरक्षित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि मऊ एवं बलिया में किसानों को इस के लिए प्रेरित किया जाय।
विज्ञापन

नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने तथा सिंचाई से संबंधित अन्य बिन्दुओं की जानकारी देने के लिए अधीक्षण अभियंता सिंचाई बैठक में उपस्थित नहीं थे, जिस पर मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होंने धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा के दौना संभागीय खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिया कि राइस मिलों का रजिस्ट्रेशन शीघ्र कर लें। क्रय केन्द्रों के सम्बन्ध में संभागीय खाद्य नियन्त्रक द्वारा बताया गया कि जो भी क्रय केन्द्र खुलने हैं वह अनुमोदित हो गये हैं। मंडलायुक्त ने तीनों जनपद के जिलाधिकारियों से कहा कि गत वर्ष में जितने क्रय केन्द्र खुले थे उतने क्रय केन्द्र अवश्य खुलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम आजमगढ़ विशाल भारद्वाज, मऊ अरुण कुमार, बलिया रवींद्र कुमार, अपर आयुक्त केके अवस्थी, सीडीओ आजमगढ़ श्रीप्रकाश गुप्ता, मऊ प्रशांत नागर, बलिया प्रवीण वर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त एमएन पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed