फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First made an objectionable video, then raped by threatening to make it viral

Azamgarh News: पहले बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
First made an objectionable video, then raped by threatening to make it viral
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने छत पर नहाते समय एक युवती का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और पांच दिन बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने 14 जनवरी को फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि वह 29 दिसंबर 2024 को छत पर नहा रही थी।
इसी बीच पूरा गडे़रिया गांव निवासी विकास कुमार ने चोरी से उसकी फोटो खींची और वीडियो बना ली।
इसके बाद सात जनवरी को उसे नहाते हुए आपत्तिजनक बनाया हुआ वीडियो व फोटो दिखाने लगा।
साथ ही वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता की शादी दूसरे लड़के से हुई तो विकास ने उसे फोटो व वीडियो भेज दिया।
इससे शादी टूट गई। जब 12 जनवरी को उसकी मां व भाई शिकायत लेकर उसके घर गए तो उसकी मां रामकली व पिता लालता प्रसाद ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रविवार को आरोपी विकास कुमार को मोबाइल के साथ शाहगंज जाने वाले मार्ग पर गुमटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed