फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First electricity will be cut then case will be filed

Azamgarh News: पहले कटेगी बिजली फिर दर्ज होगा मुकदमा

Fri, 31 Mar 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
First electricity will be cut then case will be filed
जिले में एक से लेकर पांच किलोवाट तक के उपभोक्ता विभाग के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। 118411 उपभोक्ताओं पर 683 करोड़ रूपए बकाया चल रहा है लेकिन वह जमा नहीं कर रहे। बकाया वसूली के लिए विभाग अब इनसे सख्ती से निपटने की तैयारी बना चुका है। बकाया न जमा करने वालों का कनेक्शन काट दिया जाएगा। जरूरी हुआ तो एफआईआर भी दर्ज होगी। जिले में विद्युत वितरण के लिए छह डिवीजन बनाए गए हैं। इन डिवीजनों में पांच लाख से अधिक घरेलू व कामर्शियल उपभोक्ता हैं। कनेक्शन लेने के बाद यह नियमित रूप से बिजली का उपयोग करते चले आ रहे हैं। इनमें से 118411 उपभोक्ताओं पर 683 करोड़ बकाया चल रहा है लेकिन बकाएदार इसे जमा नहीं कर रहे। ऐसे सभी डिवीजनों के उपभोक्ताओं की विभाग ने सूची तैयार कर लिया है। बकाया वसूली के लिए कर्मचारी अब दरवाजे पर दस्तक देंगे, जो लोग बकाया नहीं देंगे उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें बकाया का 25 प्रतिशत जमा करना होगा, जो जमा नहीं करेंगे उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। द्वितीय व षष्ठम डिवीजन को छोड़ अन्य में बड़े पैमाने पर बिजली बिल बकाया है। एसडीओ नगर संदीप प्रजापति ने बताया कि बकायेदारों को चिह्नित कर लिया गया है। अब इनसे सख्ती से वसूली होगी। जो बकाया जमा नहीं करेंगे उनका कनेक्शन काट कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed