फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First 33, then independent candidate won by 22 votes

Azamgarh News: पहले 33, फिर 22 वोट से जीता निर्दलीय उम्मीदवार

Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
First 33, then independent candidate won by 22 votes
आजमगढ़। नगर पंचायत निजामाबाद में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय और भाजपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी ने 33 वोटों से जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के अनुरोध पर पुनर्मतगणना कराई गई। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी ने 22 वोट से विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

निजामाबाद में भाजपा ने प्रवीण सिंह का मुकाबला पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव और निर्दल प्रत्याशी अलाऊद्दीन से माना जा रहा था। शनिवार को मतगणना में निर्दल प्रत्याशी अलाऊद्दीन और भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। किसी चक्र में भाजपा तो किसी में निर्दल प्रत्याशी आगे निकल जाता। मतगणना समाप्त होने के बाद निर्दल प्रत्याशी अलाऊद्दीन को 33 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के अनुरोध पर दोबारा मतगणना कराई गई, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार ने 22 मतों से जीत हासिल की। निर्दल प्रत्याशी अलाऊद्दीन को 1981 मत, भजपा के प्रवीण सिंह को 1957 और पूर्व चेयरमैन निर्दल प्रत्याशी प्रेमा यादव को 1163 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed