{"_id":"61c09ecc0ce1713ce17e3897","slug":"firing-on-azamgarh-police-four-businessmen-arrested-four-quintals-of-meat-recovered-two-absconding-from-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ पुलिस पर फायरिंग : चार कारोबारी गिरफ्तार, चार क्विंटल मांस बरामद, दो मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ पुलिस पर फायरिंग : चार कारोबारी गिरफ्तार, चार क्विंटल मांस बरामद, दो मौके से फरार
Mon, 20 Dec 2021 08:48 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 20 Dec 2021 08:48 PM IST
सार
आजमगढ़ में बिलरियागंज पुलिस ने करमैनी गांव में दबिश देकर चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजमगढ़ में बिलरियागंज पुलिस ने करमैनी गांव में दबिश देकर एक व्यक्ति के घर से चार क्विंटल मांस बरामद किया। चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया। उनके दो साथी मौके से भाग निकले। एक ने पुलिस टीम पर फायर भी किया। उससे तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बिलरियागंज पुलिस ने करमैनी गांव निवासी जुल्फेकार के भूसे वाले घर की घेराबंदी की। घर में छह लोग मौजूद थे। पुलिस को देखते उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया। उनसे चार क्विंटल मांस, काटने के उपकरण, तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
गिरफ्तार लोगों के नाम इसरार अहमद, इश्तेखार अहमद, मोहम्मद सज्जाद व मोहम्मद बेलाल है। चारों करमैनी के ही रहने वाले हैं। यासीन व जुल्फेकार उर्फ गप्पू मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन