{"_id":"5b1c17e54f1c1bab6e8b7138","slug":"fire-in-mobil-greece-godown-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबिल-ग्रीस के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबिल-ग्रीस के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के रिहायशी कालेनी में मोबिल के गोदाम में आग लगने से जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सिविल लाइंस मुहल्ला स्थित मुख्य डाकघर के पास स्थित एक मकान में काफी दिनों से मोबिल और ग्रीस जैसे ज्वलनशील पदार्थों का गोदाम था। शनिवार की भोर में मुहल्ले वालों ने गोदाम से धुआं उठता देखा। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम कें अंदर रखा लाखों का माल जल चुका था।
सिविल लाइन क्षेत्र स्थित आटो पार्ट्स मंडी में मुन्ना अग्रवाल की आटो पार्ट्स की दुकान है। दुकान छोटी होने के चलते वे अपना गोदाम पोस्ट आफिस के बगल वाली गली में स्थित एक मकान में बना रखे हैं। यह इलाका रिहायशी है। इसके बाद भी ज्वलनशील पदार्थ मोबिल, ग्रीस आदि यहां स्टोर कर रखा गया था। शुक्रवार की रात गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। भोर में लगभग पांच बजे स्थानीय लोग सो कर उठे तो गोदाम से धुआं उठता देखा।
तत्काल सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते कुछ ही देर में आग भयावह हो गयी और दहशत के मारे आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गये। सूचना पर गोदाम मालिक भी मौके पर पहुंच गया। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां लगातार घंटो मेहनत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों का माल जल चुका था। आग पर काबू पाये जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मोबिल के अलावा रखा का आटो पार्टस
आजमगढ़। गोदाम पूरी तरह से सामान से भरा हुआ था। इसमें ड्रम और दस-बीस लीटर के मोबिल कंटेनरों के साथ ही एक व दो लीटर के हजारों डिब्बे रखे हुए थे। इसके अलावा ग्रीस, आटो पार्ट्स के सामान आदि भी भरे थे। गोदाम मालिक कुल नुकसान के बारे में स्पष्ट कोई जानकारी तो नहीं दे रहा था, लेकिन जिस हिसाब से गोदाम में माल भरा हुआ था, उसे देख कर तो यहीं प्रतीत हो रहा था कि अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।
संभवत: होती थी नकली मोबिल की रिफिलिंग
आजमगढ़। मुहल्ले वालों में यह चर्चा आम रही कि इस गोदाम के माध्यम से नकली मोबिल का कारोबार होता था। ड्रम में नकली मोबिल मंगायी जाती थी और उसे इस गोदाम में एक और दो लीटर के डिब्बों में रिफिल किया जाता था।
चार घंटे तक रिहायशी कालोनी में रही दहशत
आजमगढ़। गोदाम में लगी आग से रिहायशी कालोनी में चार घंटे से अधिक दहशत का माहौल देखने को मिला। कालोनी के शुरूआत में ही गोदाम होने के चलते लोग गली से बाहर निकलने में भी डर रहे थे और किसी तरह बचते-बचाते बाहर निकले। लगभग नौ बजे जब फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया तो लोगों ने राहत की सांस ली।