फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire in gas pipeline, loss of lakhs

Azamgarh News: गैस पाइप लाइन में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 02 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire in gas pipeline, loss of lakhs
आजमगढ़। लोगों के घरों तक पाइप लाइन से रसोई गैस पहुंचाने का कार्य इन दिनों जिले में चल रहा है। सोमवार को दिन में संबंधित कंपनी के कर्मचारी सिधारी क्षेत्र में मऊ रोड पर घरों में कनेक्शन देने की कवायद में जुटे थे। इसी दौरान पाइप लाइन में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भयावह हो गई। जिस पर फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गेल इंडिया द्वारा शहर में पाइप लाइन से पीएनजी गैस की सप्लाई की व्यवस्था करायी जा रही है। मुख्य पाइप लाइन तो लगभग-लगभग पूरे शहर में बिछाया जा चुका है। सिधारी क्षेत्र में मऊ रोड पर कंपनी के कर्मचारी घरों में सप्लाई जोड़ने की कवायद में जुटे थे। इसी दौरान छोटी सी चूक से पाइप लाइन से गैस का रिसाव हुआ और फिर बगल में फेके गए कूड़े के ढेर में लगी आग से पाइप लाइन में आग पकड़ लिया और पास में रखी कनेक्शन पाइप आदि धूं-धूं कर जलने लगी। गैस पाइप लाइन में आग लगते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना पुुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मौके पर रखी लगभग 15 लाख कीमत की पाइप आदि जल कर खाक हो गई।
विज्ञापन

मऊ रोड सिधारी पर गैस पाइप लाइन से कनेक्शन देने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान पाइप लाइन में कूड़े के ढेर में मौजूद चिंगारी से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। - कृष्ण मुरारी यादव, कर्मचारी, गेल इंडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed