आजमगढ़: कलेक्ट्रेट के सामने बाइक को स्टार्ट करते समय लगी आग, बाल-बाल बचा वाहन सवार
आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने बाइक अचानक बंद हो गई। थोड़ी देर बाद बाइक सवार ने जैसे बाइक को स्टार्ट किया वैसे ही आग लग गई। गार्ड ने शोर मचाया तो बाइक सवार बाइक से दूर हटा।
विस्तार
आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने शनिवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा होने से बच गया जब एक युवक खड़ी बाइक पर बैठा था। जैसे ही वह बाइक को स्टार्ट किया वैसे ही बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइख आग का गोला बन गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तबतक बाइक पूरी तरह जल गई।
शहर के कोट मोहल्ला निवासी अहमर उर्फ शीबू शनिवार सुबह करीब सवा 10 बजे अपनी बाइक से जा रहा था। कलेक्ट्रेट भवन के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसकी बाइक बंद हो गई। जब वह दोबारा गाड़ी स्टार्ट करने के लिए सेल्फ बटन दबाया तो बाइक में आग लग गई।
बाइक सवार को आग लगने की नहीं थी जानकारी
अहमर ने बताया कि आग लगने की जानकारी उसे नहीं हो पाई थी। कलेक्ट्रेट पर तैनात गार्ड ने बाइक में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद बाइक छोड़कर दूर जाकर खड़ा हो गया। इस आग से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
कलेक्ट्रेट पर तैनात गार्ड ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। करीब 10 मिनट बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गाड़ी में लगी आग को काबू में कर लिया। बाइक में कलेक्ट्रेट के सामने आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अहमर अल अजीरा प्रोडक्शन हाउस में कैमरामैन का काम करता है।