फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire broke out due to short circuit in underground cable in azamgarh people not get any help from department

Azamgarh: अंडरग्राउंड केबल में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, लोग करते रहे फोन मगर विभाग से नहीं मिली कोई मदद

Sun, 08 Oct 2023 12:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 12:20 PM IST
सार

आजमगढ़ के एलवल पुलिस चौकी से मात्र कुछ कदम की दूरी पर विद्युत पोल पर लगे अंडरग्राउंड विद्युत कैबिनेट में रविवार सुबह शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी मगर कोई मदद नहीं मिली। 

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in underground cable in azamgarh people not get any help from department
अंडरग्राउंड केबल के पैनल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के एलवल पुलिस चौकी से मात्र कुछ कदम की दूरी पर विद्युत पोल पर लगे अंडरग्राउंड विद्युत कैबिनेट में रविवार सुबह शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी मगर कोई मदद नहीं मिली। राहगीर जय श्री यादव सहित अन्य लोगों ने बालू-आदि फेंककर आग पर काबू पाया। चौकी के दरोगा ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।

विज्ञापन


पोल के नीचे की आग तो हाथों से बालू फेंक कर किसी तरह से बुझा दिया गया। लेकिन ऊपर लगी आग बुझाने में कठिनाई आ रही थी। एक ऑटो चालक ने साहस दिखाते हुए पोल के बिल्कुल सामने अपना वाहन खड़ा किया और उसकी छत पर चढ़कर बालू फेंककर आग को बुझाया गया।
विज्ञापन


इस बीच बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों से फोन पर संपर्क किया गया। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। फिर आस-पास के लोग पावर हाउस गए और बिजली कटवाया। लेकिन तब तक आग पूरी तरह से बुझा दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed