फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire broke out due to short circuit in ATC tower of Manduri airport

Azamgarh News: मंदुरी एयरपोर्ट के एटीसी टाॅवर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 14 Apr 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in ATC tower of Manduri airport
आजमगढ़। मंदुरी एयरपोर्ट स्थित एटीसी टाॅवर में शनिवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। वहां तैनात कर्मचारी भागकर अपनी जान बचाए। कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर मुख्य अग्नि शमन अधिकारी विवेक शर्मा दो फायर टेंडर और एक हाई प्रेशर गाड़ी के साथ पहुंच गए। अग्नि शमन अधिकारी के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। आग लगने से एटीसी टॉवर का सर्वर रूम पूरी तरह से जल गया। एयरपोर्ट निदेशक मुकेश यादव ने बताया कि आग लगने से हुए नुकसान के आकलन के लिए वाराणसी से टीम बुलाई गई है। ऑडिट टीम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। इसके बाद यहां से 19 सीटर विमान की उड़ान शुरू हो गई। यहां से सप्ताह में दो दिन विमान लखनऊ के लिए उड़ान भरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed