{"_id":"6782e9d6165ffeb5d50c167c","slug":"fire-broke-out-due-to-gas-leakage-in-the-cylinder-young-man-got-burnt-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-126072-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सिलिंडर में गैस रिसाव से लगी आग, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सिलिंडर में गैस रिसाव से लगी आग, युवक झुलसा
विज्ञापन
अहरौला। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपालीपट्टी कमालपुर गांव में शुक्रवार की रात घर में गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से एक युवक झुलस गया। उसे आनन-फानन 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बड़ी मशक्कत से आग को बुझाया गया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपालीपट्टी कमालपुर गांव निवासी मुकेश कुमार के घर नया गैस सिलिंडर आया हुआ था। शुक्रवार की रात लगभग सात बजे परिजनों ने पड़ोसी योगेंद्र को बुलाकर सिलिंडर में रेगुलेटर सेट करा रहे थे। परिजनों की माने तो जैसे ही योगेंद्र ने रेगूलेटर लगाकर माचिस जलाई तो पूरे घर में आग फैली गई।
किसी तरह से परिजन व अन्य लोगों ने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। इसमें सिलिंडर सेट कर रहे योगेन्द्र (45) झुलस गए।
उसे 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर 112 की अतरौलिया, अहरौला की पुलिस व थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेंद्र कुमार सिंह व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। आग पूरे घर में फैल गई थी। परिजनों के अनुसार गृहस्थी के सामान के साथ नगदी, जेवर, साड़ी, कपड़े समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में करीब पांच लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
विज्ञापन