फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire breaks out in residential market due to short circuit

Azamgarh News: शार्ट सर्किट से रिहायशी मंडई में लगी आग, गृहस्थी खाक

Mon, 15 Apr 2024 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in residential market due to short circuit
बिंद्राबाजार/बरदह। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सद्दोपट्टी गांव में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से रिहायशी मंडई में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई तो वहीं आग की चपेट में आकर एक बकरी की मौत हो गई तो दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

सद्दोपट्टी गांव निवासी चंद्रेज राम का परिवार रविवार की रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। देर रात लगभग दो बजे बिजली की शार्ट सर्किट से चंद्रेज के रिहायशी मंडई में आग लग गई। घर में आग लगते ही हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुन कर गांव के लोग भी जाग गए। आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक चंद्रेज की पूरी गृहस्थी ही जल कर राख हो गई। अगलगी की इस घटना में बाइक, साइकिल, रजाई गद्दा, कपड़ा, अनाज आदि सबकुछ जल गया। वहीं मंडई में बंधी एक बकरी की झुलस कर मौत हो गई तो वहीं दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed