फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire breaks out in a saree shop, loss of lakhs

Azamgarh News: साड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 20 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a saree shop, loss of lakhs
आजमगढ़। सिधारी क्षेत्र में स्थित एक साड़ी की दुकान में आग लग गई। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन

वहीं लोगों ने दुकान का ताला तोड़ आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें तेज होने से फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया। लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के अनवरगंज निवासी रामदर्शन यादव की सिधारी पर कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात में दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अंदर रखे कपड़े धू-धूकर जलने लगे। दुकान से निकलता धुआं देखकर आसपास के लोग शोर मचाने चलगे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा कि इस आग लगने से करीब दस लाख की साड़ियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed