फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR will be against Panchayat Secretary, Technical Assistant and Pradhan

पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व प्रधान के विरुद्ध होगी एफआईआर

Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
FIR will be against Panchayat Secretary, Technical Assistant and Pradhan
आजमगढ़। विकास खंड महराजगंज के बांसथान गांव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजना मनरेगा में खेल कर रहे हैं। इसी के माध्यम से वे गरीब मजदूरों के हिस्से का धन की बंदरबांट में जुटे हैं। इसका उदाहरण ग्राम पंचायत बांसथान में सामने आया है। यहां मनरेगा का कार्य श्रमिकों के बजाय मशीन से कराया गया। जांच में पुष्टि होने पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत बासथान विकास खंड महराजगंज के आशुतोष मिश्रा एवं श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें बताया कि ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल के बगल में पोखरी की खुदाई जेसीबी मशीन से की जा रही है। जिसकी जांच 28 मई 2022 को पोखरी की खुदाई के कार्य का निरीक्षण किया गया। मौके पर कुछ स्थान पर मशीन द्वारा कार्य कराने का साक्ष्य मिला। बासथान के रग्घूपुर के पास पोखरी की खुदाई का कार्य पर मस्टररोल संख्या 690, 691 और 692 भी जारी हुआ है। सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव मो. आलम, तकनीकी सहायक जितेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान गीता के विरूद्घ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed