फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR registered on computer operator, accountant and additional program officer

कंप्यूटर आपरेटर, लेखाकार व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पर एफआईआर दर्ज

Tue, 27 Oct 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
FIR registered on computer operator, accountant and additional program officer
आजमगढ़। सठियांव विकास खंड में मनरेगा योजना के तहत लगने नागरिक सूचना पट्ट न लगाए जाने के बाद भी भुगतान का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया है। सीडीओ ने सभी विकास खंडों में इसकी जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं वीडीओ नीलिमा गुप्ता द्वारा कंप्यूटर आपरेटर, लेखाकार और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सठियांव विकास खंड के कुछ ग्राम पंचायतों में नागरिक सूचना पट्ट लगाना था। इसके मूल्य भुगतान के लिए विकास खंड के तहत क्रियाशील मेसर्स एंजिल आजीविका स्वंय सहायता समूह सयामपुर असोना जो भुगतान की प्रक्रिया फर्म से अनाधिकृत रूप से बिना कराए गए कार्यों का लगभग 22 लाख रुपये भुगतान कर दिया गया। किसी ने इसकी शिकायत सीडीओ से कर दी। सीडीओ ने इसकी परियोजना निदेशक, डीसी एनआरएलएम और डीडीओ की टीम गठित कर जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस मामले में सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ नीलिमा गुप्ता ने कंप्यूटर आपरेटर अब्दुल्लाह महमूद, लेखाकार मसूद अब्बासी और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शशिभूषण सिंह के खिलाफ मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं अन्य ब्लाकों में इस तरह के गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सीडीओ ने सभी बीडीओ को अपने निकटवर्ती ब्लाकों में क्रास चेकिंग करने का निर्देश दिया है। वहीं जिन ब्लाकों में बीडीओ नहीं हैं उन ब्लाकों में गठित तीन सदस्यीय कमेटी को जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डोंगल इस्तेमाल के बाद भी बच गई बीडीओ
आजमगढ़। हालांकि इस मामले में बीडीओ नीलिमा गुप्ता भी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। क्योंकि उनके डोंगल के जरिए ही इस भुगतान को किया गया है। लेकिन फिर भी उनका बच जाना कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि इस मामले सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि बीडीओ द्वारा भुगतान की जो फाइल थी उस पर सिग्नेचर नहीं किया गया था जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed