फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR lodged for black marketing of 205 cylinders

Azamgarh News: 205 सिलिंडरों की कालाबाजारी पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 27 Mar 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for black marketing of 205 cylinders
इंडेन गैस एजेंसी फूलपुर पर लगी भीड़। संवाद
आजमगढ़। आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे महुला स्थित प्रशांत सेन भारत गैस ग्रामीण वितरक के सुरैना गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पुष्ट हुआ कि 205 सिलिंडरों की कालाबाजारी की गई है। इस डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एजेंसी संचालक झारखंडेय प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक अजमतगढ़ बृजेश कुमार दुबे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एजेंसी के प्रोपराइटर झारखंडेय प्रसाद मौके पर मौजूद मिले। टीम ने जब स्टॉक रजिस्टर की जांच की तो पाया कि 31 जनवरी के बाद कोई भी प्रविष्टि दर्ज नहीं की गई थी। फरवरी से लेकर 25 मार्च तक कुल 53 दिनों का गैस सिलिंडरों के आगमन और वितरण का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

ऑनलाइन स्टॉक रिपोर्ट के अनुसार गोदाम में 188 घरेलू (14.2 किग्रा) और 17 व्यावसायिक (19 किग्रा) भरे सिलिंडर मौजूद होने चाहिए थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान एक भी भरा सिलिंडर नहीं पाया गया। वहीं, गोदाम में 383 खाली घरेलू, 11 खाली व्यावसायिक (19 किग्रा) और 9 खाली (5 किग्रा) सिलिंडर मिले। जब इस संबंध में एजेंसी संचालक से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में स्पष्ट हुआ कि करीब 205 भरे गैस सिलिंडरों को बिना रिकॉर्ड के निजी लाभ के लिए अवैध रूप से बेचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने मौके पर मिले कुल 403 खाली सिलिंडरों को कब्जे में लेकर दूसरी गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया।
इस मामले को गंभीर मानते हुए डीएम के निर्देश पर एजेंसी संचालक झारखंडेय प्रसाद के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रौनापार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दर्ज कराने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed