{"_id":"69289ba74fadf47d740c7c54","slug":"fir-lodged-against-two-persons-including-a-doctor-for-not-performing-operation-in-hospital-and-assault-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-141345-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अस्पताल में ऑपरेशन नहीं करने और मारपीट पर डॉक्टर समेत दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अस्पताल में ऑपरेशन नहीं करने और मारपीट पर डॉक्टर समेत दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के चकबिलंदा गांव निवासी खुशबू देवी की शिकायत पर बच्चे का ऑपरेशन नहीं करने, अभद्रता और मारपीट करने पर रमा अस्पताल के संचालक डॉक्टर अमित और एक स्टाप पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खुशबू देवी ने थाने में तहरीर देकर रमा अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए कि उनका चार वर्षीय पुत्र शिवम का हाथ कटने पर इलाज के लिए 26 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था।
डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन रात में होगा, परंतु आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी ऑपरेशन नहीं किया गया, जिससे शिवम तेज दर्द से तड़पता रहा। परिजनों द्वारा बार-बार पूछने पर डॉक्टर केवल आश्वासन देते रहे। जब परिजनों ने बच्चे को दूसरे अस्पताल में ले जाने और छुट्टी करने की बात कही, तो डॉक्टर नाराज हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि नाराज डॉक्टर ने स्टाफ से कहा कि इन्हें इतना मारो कि यहां से जाने लायक भी न रहें। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने खुशबू देवी, उनकी बेटी रूपकला, जेठ पंकज और पति बृजेश के साथ मारपीट की, जिससे सभी घायल हो गए।
परिजन किसी तरह वहां से जान बचाकर बाहर निकले और सिधारी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता ने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिधारी थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. अमित व एक अज्ञात स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।