फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR lodged against two BLOs for negligence in election work

Azamgarh News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर दो बीएलओ पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 30 Nov 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two BLOs for negligence in election work
आजमगढ़। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में लापरवाही और गलत सूचना प्रदान करने के अलग-अलग मामलों में दो बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा शहर कोतवाली और सिधारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर व क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट के मुताबिक रागिनी पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ, बूथ संख्या 82 प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर (कक्ष संख्या 4) द्वारा प्रारंभ से ही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षणके प्रति उदासीन रवैया अपनाया गया। बार-बार निर्देशों के बावजूद उन्होंने गणना प्रपत्रों का वितरण नहीं किया।
विज्ञापन

28 नवंबर को ड्यूटी पर लगाने पर कार्य करने से इन्कार कर दिया। निर्वाचन कार्य में लापरवाही और अवज्ञा को लेकर सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने रागिनी पाठक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में शिक्षा मित्र रीता कुमारी बीएलओ, बूथ संख्या 195 श्रीकृष्ण जूहा स्कूल, जाफरपुर (कक्ष संख्या 3) पर पलब्ध कराए गए 834 गणना प्रपत्रों में से 393 न तो मतदाताओं को दिए गए और न ही अनुपस्थित/शिफ्टेड के रूप में चिह्नित किए गए। इसके विपरीत, ऑनलाइन बीएलओ ऐप पर उन्होंने इन सभी प्रपत्रों को 100 प्रतिशत वितरित दिखाया। जिसपर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने उनके विरुद्ध सिधारी थाने में प्राथमिकी पंजीकृत कराया है। सिधारी थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बीएलओ के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed