{"_id":"59c550154f1c1b8b688b605f","slug":"fir-lodged-against-electric-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरों के खिलाफ दर्ज कराई जाए एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरों के खिलाफ दर्ज कराई जाए एफआईआर
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा/नोडल अधिकारी आलोक कुमार प्रथम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्युत चोरी करने वालों के विरूद्ध एक बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाए और ऐसे तत्वों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए।
त्यौहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति निरंतर बनाई रखी जाए और खराब ट्रांसफार्मर तत्काल प्रभाव से बदले जाएं।
उन्होंने कहा कि नहरों के टेल तक पानी पहुंचे और यह सुनिश्चित हो कि बीच में नहर कटने न पाए। इसके लिए निरंतर नहरों पर पेट्रोलिंग की जाए। उन्होंने राजस्व वादों का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर करने का निर्देश देते हुए कहा कि तहसीलवार समीक्षा कर ली जाए और जिस तहसील में सबसे अधिक वाद लंबित हो वहां के संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाए।
नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि यह सुनिश्चित हो कि एंबुलेंस का एसी निरंतर ठीक स्थिति में रहे और यदि कहीं कोई खराबी आती है तो उसे तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
जननी सुरक्षा योजना के तहत लभार्थी को अनुमन्य धनराशि शीघ्र उनके खाते में भेजी जाए और यदि खाता नहीं खुला हो तो व्यक्तिगत रूचि लेकर खाता खुलवाएं। उन्होने यह भी कहा कि आशा आपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सक्रिय रहें और जो आशा अपने दायित्व के प्रति निष्क्रिय पाई जाए तो उसके स्थान पर सक्रिय आशा का चयन किया जाए।
सात अक्टूबर से नियमित टीकाकरण का अभियान शुरू होगा। उपकेंद्रों के निर्माण की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं उसे तत्काल संबंधित विभाग को हस्तगत करा दें और जो अपूर्ण कार्य हैं उसे 20 अक्टूबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए।
पेंशन की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने वृद्धावस्था पेंशन की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर आयोजित कर लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त करने के पश्चात एक सप्ताह के अंदर उन्हें पेंशन योजना से लाभांवित करें।
शिविर की तिथि का एक सप्ताह पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार भी करा दें ताकि कैंप में अधिक से अधिक लाभार्थी पहुंच सके। स्वच्छ पेयजल की प्रगति पर खिन्नता प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिया कि इंडिया मार्का हैंड पंपों की गुणवत्ता की जांच करा कर जन मानस को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएं।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि 43 हैंड पंपों का पानी पीला होने की जांच कराई गई जिसमें से सात में आयरन की मात्रा अधिक मिली। प्रमुख सचिव ने उन सातों हैंड पंपों का पाइप बदलवाने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता और समयबद्धता पर बल देते हुए कहा कि कार्य मानक के अनुरूप होने चाहिए।
पूर्ण कार्यो का सत्यापन कराया जाए और उसकी वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कराई जाई। कार्य मानक के विपरित पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्रमुखता के आधार पर कराने का निर्देश निर्माण ईकाई को दिया।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों को शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमारी साहनी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, सीआरओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।