फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR lodged against 62 people found stealing electricity

Azamgarh News: बिजली चोरी करते मिले 62 लोगों पर एफआईआर

Wed, 13 Aug 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 62 people found stealing electricity
आजमगढ़। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर बुधवार को ज्यादा बिजली चोरी वाले चिन्हित क्षेत्रों में मेगा ड्राइव अभियान चलाया। इस दौरान बिजली का चोरी से उपयोग करते पाए गए 62 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया वहीं, 92.07 लाख बिजली बिल बकाया होने पर 374 लोगों का कनेक्शन काट दिया गया। अधीक्षण अभियंता घनश्याम के नेतृत्व में लाल डिग्गी, कैथौली, कासिंमगंज, बाजार गोसाई, परशुरामपुर, बिंदवल, जोड़वाबार, कोइलारी, बीकापुर, परसुडी, करियाबर, लहुआ, देवगांव, सोनवारा, मिर्जापुर, अबडीहा
विज्ञापन

क्षेत्र के फीडरों के सभी बिजली कनेक्शनों को बनी 29 टीमों ने जांच किया। इतने बड़े अभियान से बिजली चोरी करने वाले में हड़कंप मचा रहा है। 1051 लोगों की बिजली चेकिंग में 62 लोग ऐसे मिले जो बाइपास के जरिए या कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी करते पाए गए। विभाग ने सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया। इसके अलावा 374 उपभोक्ताओं की बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया। इन पर बिजली बिल का 92.07 लाख बकाया था। चेकिंग के दौरान करीब 17.12 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने कहा कि बिजली का चोरी से उपयोग न करें। पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया चल रहा है वह विच्छेदन तिथि के अंदर बकाया जमा कर दें। बकाया न जमा करने वालों का कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन

चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 40 की काटी बिजली

कप्तानगंज। विद्युत उप केंद्र तेरही कप्तानगंज के अंतर्गत तोनारी गांव में मॉर्निग रेड अभियान के तहत बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 40 लोगों का बकाया बिल पर कलेक्शन काट दिया गया। जबकि बिजली चोरी में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया। चेकिंग के दौरान उपखंड अधिकारी अंबर यादव, अवर अभियंता रामकृष्ण यादव, सन्नी शर्मा, विवेक श्रीवास्तव, त्रिभुवन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed