फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR filed on 10 BLOs not receiving duty

ड्यूटी प्राप्त न करने वाले 10 बीएलओ पर दर्ज हुई एफआईआर

Sun, 11 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
FIR filed on 10 BLOs not receiving duty
आजमगढ़/लालगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण अभियान चलाया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में कुल 2145 बीएलओ की तैनाती गई है। इसमें से दो ब्लाकों में 10 बीएलओ द्वारा अभी तक अपनी ड्यूटी को नहीं लिया गया है। जिसके कारण उन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत पल्हनी द्वारा एसडीएम सदर को अवगत कराया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2020 के निर्वाचक नामावली बृहद पुनरीक्षण के लिए पल्हनी विकास खंड की 91 ग्राम पंचायतों में 101 बीएलओ की तैनाती की गई है। जिसमें से 92 बीएलओ द्वारा ड्यूटी प्राप्त कर ली गई है। लेकिन आठ बीएलओ शारदा देवी, संगीता यादव, मंजू यादव, अर्चना राय, हश्चिंद्र यादव, रविकला पांडेय, सरोज देवी और मंजू सिंह द्वारा आज तक अपनी ड्यूटी प्राप्त नहीं की गई है। वहीं एडीओ पंचायत सठियांव द्वारा अवगत कराया गया कि सठियांव विकास खंड के ग्राम पंचायत नैठी में तैनात बीएलओ कुमुद लता तिवारी और समेंदा में तैनात बीएलओ संगीता यादव द्वारा अभी तक पुनरीक्षण सामग्री को प्राप्त नहीं किया गया है। एडीओ पंचायत से मिले पत्र पर एसडीएम सदर गौरव कुमार ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसके क्रम में नगर कोतवाली में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसडीएम लालगंज पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी खंड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार आदि को मतदान केंद्र बांटकर ड्यूटी लगाई गई है ताकि बीएलओ के कार्यों का पर्यवेक्षण किया जाए सके इसी प्रकार अभी सही से कार्य न करने वाले 20 बीएलओ पर कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही चुनाव में अपने दायित्वों का सही से निर्वाहन ना करने वालों पर एफआईआर भी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दर्ज कराई जाएगी। लालगंज ब्लाक ठीक से कार्य न करने वाले पकड़ी खुर्द के बीएलओ दुर्ग विजय सिंह, सारंगपुर के बीएलओ विजय शंकर तिवारी, बिएइली के संदीप कुमार यादव, मसीरपुर के जंगी प्रसाद गुप्ता, तरवां विकासखंड में खरका के शीला,दरियापुर नेवादा के रफिउलाह, मुड़ेहरी के संतरा देवी, डंडवल के माला सिंह, चौरी बेल्हा इंटर कॉलेज के साधना सिंह, बनगांव के रंजीत यादव, ठेकमा विकास खंड के गिदौर के विनोद कुमार, बेला खास के उषा सिंह, गोमाडीह के जगतार सरोज, कटघर के मनोज मिश्रा, पल्हना में लहुंआ कला प्रथम के राजकुमार सिंह, ओघनी के गुलाब सिंह, रायपुर सलवाहन के संगीता के खिलाफ कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed