फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR directed at three secretaries, three private shopkeepers for urea black marketing

यूरिया की कालाबाजारी के आरोप में तीन सचिव, तीन निजी दुकानदारों पर एफआईआर का निर्देश

Tue, 25 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
FIR directed at three secretaries, three private shopkeepers for urea black marketing
आजमगढ़। जनपद में किसान जहां यूरिया के लिए परेशान हैं। वहीं, सचिवों और निजी दुकानदारों की मदद से आठ लोगों ने हजारों बोरी यूरिया की खरीदारी कर जमकर काली बाजारी की। डीएम ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

यूरिया की किल्लत के कारण किसान अपनी धान की फसल को लेकर परेशान है। जिला प्रशासन की ओर से यूरिया की व्यवस्था हालांकि कर ली गई है। लेकिन सचिव और दुकानदारों ने मिलकर हजारों बोरी यूरिया की कालाबाजारी कर दी। इसका मामला सामने आने डीएम ने इस मामले में जांच के आदेश दिए। जांच में सहकारी समितियों के तीन सचिवों, तीन निजी दुकानदारों और आठ लोगों की मिलीभगत सामने आई। जिसमें पाया गया है इन आठ लोगों द्वारा हजारों बोरी यूरिया की खरीदारी किसान बनकर की गई है। यह सभी मामले रौनापार, दीदारगंज और अहरौला थाना क्षेत्र के हैं। डीएम राजेश कुमार ने जिला कृषि अधिकारी तीनों निजी दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं एआर कोआपरेटिव रामकिंकर द्विवेदी को तीनों सचिवों और आठ क्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन सचिवों को निजी दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया है। एआर कोआपरेटिव राम किंकर द्विवेदी ने बताया कि तीनों को निलंबित तो पहले ही कर दिया गया है। अब इनके साथ ही जिन क्रेताओं ने यूरिया का क्रय किया है उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed