{"_id":"6a13546a5fb3bf919f01ec46","slug":"fir-against-sdo-for-fraud-in-electricity-bill-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-150722-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बिजली बिल में धांधली के आरोप में एसडीओ के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बिजली बिल में धांधली के आरोप में एसडीओ के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
आजमगढ़। विद्युत विभाग के एक उपखंड अधिकारी (एसडीओ) के खिलाफ बिजली बिल में कथित हेराफेरी करने और आईजीआरएस पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट लगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ, फूलपुर की तहरीर पर थाना अहरौला में की गई।
अधिशासी अभियंता ने तहरीर में विद्युत वितरण उपखंड-माहुल में तैनात एसडीओ महेश कुमार गुप्ता पर आरोप लगाया कि उन्होंने ग्राम पकड़ी, पोस्ट अहरौला निवासी उपभोक्ता सच्चिदानंद गुप्ता के बिजली बिल में बिना किसी वैध आधार के संशोधन कर दिया। आरोप है कि इस संशोधन के कारण उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ा और उसे मानसिक रूप से भी परेशान होना पड़ा। मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि उपभोक्ता द्वारा आई जीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर एसडीओ द्वारा तथ्यों को छिपाते हुए भ्रामक और असत्य आख्या प्रस्तुत की गई।
अधिशासी अभियंता एचके प्रजापति ने थाना माहुल में तहरीर देकर एसडीओ के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कितहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।