{"_id":"5eaeb67b8ebc3e9075170b5b","slug":"fir-against-10-people-for-playing-cricket-in-lockdown-in-azamgarh-azamgarh-news-vns523099836","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में क्रिकेट खेलना पड़ा महंगा, 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में क्रिकेट खेलना पड़ा महंगा, 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर
Sun, 03 May 2020 05:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन में क्रिकेट खेलने पर मुकदमा।
- फोटो : सोशल मीडिया
आजमगढ़ एसपी के कड़े निर्देश के बाद भी लॉकडाउन का उल्लंघन कर घर से बाहर निकल कर क्रिकेट खेलना युवाओं को भारी पड़ गया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरादर लोधी का पुरा गांव में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
कुछ दिनों पहले एसपी से शिकायत की गई थी कि लॉकडाउन के बाद भी क्रिकेट और पतंगबाजी जैसे खेल सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर खेला जा रहा है। इस पर एसपी त्रिवेणी सिंह ने पकड़े जाने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई थी। इसके साथ ही पुलिस को नजर रखने के निर्देश भी दिए गए थे।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरादर लोधी का पूरा गांव में लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन करते हुए लोग क्रिकेट मैच खेल रहे थे। फूलपुर कोतवाली में तैनात दरोगा कमलाशंकर गिरी भ्रमण के दौरान लोगों को क्रिकेट खेलते हुए देखा। पुलिस को देखते ही लोग भाग निकले। गांव के संतोष यादव सहित 10 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।