फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Figure of Corona suspects reached 1242 in Azamgarh

आजमगढ़ में 1242 पर पहुंचा कोरोना संदिग्धों का सरकारी आकड़ा

Thu, 07 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Figure of Corona suspects reached 1242 in Azamgarh
आजमगढ़। कोरोना संदिग्धों का आंकड़ा साढ़े बारह सौ के पास पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को कुल 31 नए संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं किसी पेंडिंग सैंपल की रिपोर्ट नहीं बृहस्पतिवार को नहीं आई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जिले बृहस्पतिवार को भेजे गए नए 31 सैंपलों को लेकर अब कोरोना संदिग्धों का आंकड़ा 1242 पर पहुंच गया है, जिसमें से 1164 की अब तक रिपोर्ट आई है जिसमें 1156 निगेटिव है। 78 सैंपलों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इसमें 30 के लगभग सैंपल वाराणसी के बंद हुए लैब में फंसे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एक भी पेंडिंग सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं जिले में अब तक मिले आठों पॉजिटिव मरीजों की दूसरे व तीसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इनमें तीन बाहर के जमाती थी जो एपीएस स्कूल में बने शेल्टर रूम में रखे गए हैं तो वहीं शेष अन्य को उनके घरों पर भेज कर होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed