फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fighting with special secretary's brother, air firing

विशेष सचिव के भाई संग मारपीट, हवाई फायरिंग

Mon, 03 Aug 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fighting with special secretary's brother, air firing
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के भिलीहिली गांव में शनिवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष पर हवाई फायरिंग करने के भई आरोप लगाए गए हैं। मामला विशेष सचिव स्तर के एक अधिकारी के परिवार से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी संजय सिंह गांव में किसी रास्ते का निर्माण करा रहे थे। इसका जितेंद्रनाथ सिंह विरोध कर रहे थे। रास्ते के विवाद की शिकायत संजय सिंह ने तहसील पर की। इस पर शनिवार को लेखपाल मौके पर जांच के लिए पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट में जितेंद्रनाथ सिंह का सिर फट गया। जितेंद्रनाथ सिंह का आरोप है कि थाने पर शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि विपक्षी घर के बाहर असलहों के साथ प्रदर्शन कर रहे है और जानमाल की धमकी दे रहे है। जितेंद्रनाथ सिंह एक विशेष सचिव स्तर के अधिकारी के परिवार के बताए जा रहे हैं। मारपीट के दौरान असलहे से फायरिंग के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं प्रभारी एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रास्ते के विवाद में मारपीट हुई है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में प्रकरण है । वहीं एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed