फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fight with uncle over land dispute Injured nephew dies

Azamgarh News: जमीन के विवाद में चाचा से मारपीट में घायल भतीजे की मौत

Mon, 17 Mar 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fight with uncle over land dispute
Injured nephew dies
अहरौला। थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव में रविवार की शाम जमीन के विवाद को लेकर चाचा और भतीजे में मारपीट हो गई। इस घटना में भतीजा घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए लेकर सीएचसी अहरौला ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव में सुनील पांडेय 35 पुत्र रामकृपाल पांडेय का अपने चाचा के साथ परिवारिक विवाद चल रहा था। रविवार की शाम इस बात को लेकर चाचा और भतीजे में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में भतीजा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी अहरौला ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत हो देखते हुए उसे मंडलीय जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सुनील की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई है। जिसमें एक की मौत हुई है। अभी तक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed