{"_id":"623caf8e7d300d274a2bd565","slug":"fight-over-sharing-of-money-mother-dies-son-injured-azamgarh-news-vns644754195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे की हिस्सेदारी को लेकर मारपीट, मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे की हिस्सेदारी को लेकर मारपीट, मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
पैसे की हिस्सेदारी को लेकर दो दो पट्टिदारों में बुधवार की रात हुई मारपीट में मां-बेटा घायल हो गए। परिजन दोनों को स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया वहीं बेटे का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बेटे ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सराय त्रिलोचन गांव निवासिनी लीलावती उर्फ लालती देवी (50) पत्नी झंगटू की तबीयत खराब थी। इलाज के लिए पैसा न होने पर उसने चारा काटने वाली मशीन को बेच दिया। इसके पैसे की हिस्सेदारी को लेकर बुधवार की रात पट्टीदारों में विवाद हो गया। कहासुनी के साथ ही बात बढ़ गई और लाठी-डंडा चलने लगे। मारपीट की इस घटना में लालती देवी के अलावा उसका पुत्र मुन्ना चौहान (35) घायल हो गए। परिजन दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पर ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लालती को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुन्ना का स्थानीय अस्पताल पर ही इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को कब्जे में लेकर इलाज के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाबत मृतका के घायल पुत्र ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। इसके आधार पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। लालती तीन पुत्रों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है। एसओ रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही महिला के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसकी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।