{"_id":"69936c21fbd845aa960a8d7a","slug":"fight-over-land-dispute-video-goes-viral-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-145611-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जमीन के विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जमीन के विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खालिसपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने मामला प्रकाश में आया है। महिला और उसकी भतीजी के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवती का तीन दिनों से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच एसपी ग्रामीण चिराग जैन से मिलकर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी संजू यादव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। आरोप लगाया कि गांव के ही विपिन तिवारी और उनके परिवार के सदस्यों ने जमीन के पुराने विवाद को लेकर उन पर और उनकी चाची ललिता यादव पर हमला कर दिया। विपक्षी पक्ष ने लाठी-डंडों से उन्हें बेरहमी से पीटा। इसमें संजू यादव और उनकी चाची ललिता यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार, संजू की हालत अधिक गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते तीन दिनों से उनका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। संजू यादव ने बताया कि बीते 26 दिसंबर को भी इन्हीं लोगों ने अपने एक पड़ोसी को मार-पीटकर उसके कच्चे मकान को गिरा दिया था। उस मामले में मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़िता का आरोप है कि जब भी वे शिकायत लेकर थाने पहुंचती हैं तो पुलिस उन्हें टाल देती है या भगा देती है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि जब भी वे शिकायत लेकर थाने पहुंचती हैं तो पुलिस उन्हें टाल देती है या भगा देती है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन