फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fight in land dispute, youth killed by stabbing with scissors

Azamgarh News: भूमि विवाद में मारपीट, कैंची घोंपकर युवक की हत्या

Sat, 26 Oct 2024 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, youth killed by stabbing with scissors
आजमगढ़। सिधारी थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित चौबाना बस्ती में जमीन पर सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें विपक्षियों ने कैंची घोंपकर युवक की हत्या कर दी। वहीं भाई को बचाने गई बहन समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




सिधारी थाना क्षेत्र के चौबाना बस्ती निवासी दीपू चौधरी (32) पुत्र फकीर चौधरी घर पर ही रहते थे। उनका पड़ोसी से करीब 20 वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार की शाम विपक्षी द्वारा उस भूमि की सफाई कराई जाने लगी। जिसका दीपू चौधरी व उसके परिवार के लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस बीच छोटू चतुर्वेदी ने दीपू चौधरी के पेट, सीने और सिर में कैंची घोंप दी। जिससे दीपू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे बचाने गई उसकी बहन शीला चौधरी (20), छोटेलाल चौधरी उर्फ छोटई (45), अंशु चौधरी (21) और विकास चौधरी (18) भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अंशु, छोटई व विकास को गंभीर चोट नहीं लगी है। वहीं बहन शीला को मामूली चोटें आईं हैं। परिवार के अन्य सदस्य दीपू चौधरी को लेकर जयरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन दीपू को मड़या स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस व शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पुलिस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद है। उसी विवादित भूमि पर सफाई करने को लेकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक द्वारा कैंची से हमला कर दिया गया है। जिसमें दीपू चौधरी की मौत हो गई। कैंची को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article