Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Festivals over not even standing room left sleeper and general coaches scramble seats return journey

यूपी: त्योहार बीते, स्लीपर और जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं; अब लौटने के लिए सीट की मारामारी

Thu, 12 Nov 2026 06:06 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Nov 2026 06:06 AM IST
सार

त्योहारों के बाद घर लौटने वालों की भीड़ से ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। स्लीपर और जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। यात्रियों को सफर के दौरान भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेनों में भीड़ के चलते प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है।

विज्ञापन
Festivals over not even standing room left sleeper and general coaches scramble seats return journey
रेल स्टेशन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों की रौनक खत्म होते ही अब रोजी-रोटी की तलाश में परदेस लौटने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने लगी है। दीपावली और दशहरा पर घर आए प्रवासी कामगारों और श्रद्धालुओं की वापसी ने ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के रास्ते मऊ से शाहगंज के बीच चलने वाली ट्रेनों में सीटों का संकट इस कदर गहरा गया है कि कंफर्म टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते यात्रियों को मजबूरी में सफर की योजना बदलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

परेशान हो रहे यात्री

दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव है। कैफियत, गोदान, सूरत-छपरा, साबरमती, सरयू-यमुना और गरीब नवाज एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी की सीटें फुल हो चुकी हैं।

जिन यात्रियों के पास कंफर्म टिकट हैं, उनकी मुश्किलें भी कम नहीं हैं। कोच में चढ़ने से लेकर अपनी सीट तक पहुंचने के लिए उन्हें भीड़ के बीच जूझना पड़ रहा है। सामान्य और स्लीपर कोचों में हालात ऐसे हैं कि कई यात्रियों को पूरी यात्रा खड़े होकर करनी पड़ रही है।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर खचाखच भीड़

इस भीड़ के पीछे त्योहारों के बाद काम पर लौटने की मजबूरी भी है। रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में रहने वाले कामगार समय से अपने कार्यस्थलों पर पहुंचना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।

रेलवे की ओर से यात्रियों का दबाव कम करने के लिए फेस्टिवल और पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

खुरासन रोड के आरक्षण लिपिक मनोज कुमार ने बताया कि इन दिनों ट्रेनें पूरी तरह भरी चल रही हैं। छठ पूजा के बाद यात्रियों की भीड़ कम होने और ट्रेनों में स्थिति सामान्य होने की संभावना है। फिलहाल यात्रियों को सफर के लिए कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed