फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fertile land spoilin by Ghaghra river

कृषि योग्य भूमि लील रही घाघरा

Sat, 13 Jun 2015 11:59 PM IST
लाटघाट (सं.)।
लाटघाट (सं.)। Updated Sat, 13 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fertile land spoilin by Ghaghra river
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर से होकर बहने वाली घाघरा नदी में अभी बाढ़ नहीं आई है लेकिन नदी द्वारा कृषि योग्य भूमि को काटने का कार्य निरंतर जारी है। प्रशासन बंधे को कटने से बचाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


बंधे के बचाव के लिए शासन द्वारा 17 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इससे बोरी में बालू भरकर नदी की धारा में डाला जा रहा है ताकि नदी के दबाव को बंधे से दूर किया जा सके और कटने से बचाया जा सके। वहीं, घाघरा बंधे को छोड़कर किसानों की कृषि योग्य भूमि को अपनी धारा में समेट रही है।
विज्ञापन


विगत पांच दिनों में 10 से 15 एकड़ भूमि घाघरा की धारा में विलीन हो चुकी है। महुला गांव निवासी श्यामाचरण राय, रामनवल राय, लौजारी, विशुनदेव, परमात्मा राय, ढ़िल्लू मद्घेशिया आदि की जमीन कट रही है। पिछले वर्ष 3600 एकड़ कृषि योग्य भूमि घाघरा की धारा में समा चुकी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन बंधे को बचाने में हलकान है लेकिन हमारी कृषि योग्य भूमि को बचाने के बारे में किसी को कोई फिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed