फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fellow truck driver's sensible work, stolen truck found in Pratapgarh

साथी ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ आई काम, चोरी हुआ ट्रक प्रतापगढ़ में मिला

Sun, 03 May 2020 04:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Fellow truck driver's sensible work, stolen truck found in Pratapgarh
ट्रक की सांकेतिक तस्वार। - फोटो : अमर उजाला
 निजामाबाद के फरिहां पुलिस चौकी के पास से चोरी हुआ ट्रक दूसरे दिन रविवार को प्रतापगढ़ से बरामद हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक फरिहां पुलिस चौकी पर रखकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


निजामाबाद थाने के फरिहां बाजार निवासी दुकानदार मोहम्मद सालिम का ट्रक शुक्रवार की रात दुकान के बाहर से चोरी हो गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर ही रही थी। उधर घटना के बाद से ही क्षेत्र के अन्य ट्रक चालक भी अपने स्तर से पता लगाने में जुट गये। रविवार की सुबह निजामाबाद थाने के बघौरा गांव निवासी ट्रक चालक प्रमोद यादव रविवार को किसी काम से प्रतापगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन


उसने चोरी हुआ ट्रक देख पीछा किया। साथ ही अपना ट्रक प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लीलापुर चौकी के पास पेट्रोल पंप के पास सामने लगा दिया। इतने में चोर उस ट्रक को छोड़कर फरार हो गये। प्रमोद की सूचना पर सभी को जानकारी हुई। फरिहां चौकी के प्रभारी अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि चोरी हुआ ट्रक बरामद कर लिया गया। चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed