{"_id":"61608e2a8ebc3e62553eaceb","slug":"fear-of-rape-with-innocent-condition-critical-azamgarh-news-vns6162003149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। रौनापार थाना क्षेत्र में एक बार फिर से मानवता शर्मसार हो गई। दस वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आ रहा है। शुक्रवार की अलसुबह सड़क किनारे मासूम नग्न अवस्था में मिली तो परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराएं। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही पुलिस को कोई सूचना दी गई।
रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दस वर्षीय मासूम अपनी मां के साथ घर में सोई थी। शुक्रवार की सुबह मासूम बच्ची की मां पशु को खूंटे में बांधकर फिर से आकर सो गई। कुछ ही देर बाद मां की नींद खुली तो बच्ची उसके पास नहीं थी। मां ने सोचा कि बच्ची बाहर जाकर सो रही है। उधर दैनिक क्रिया के लिए बाहर निकले लोगों ने गन्ने के खेत के पास सड़क किनारे बेहोशी के हालत में मासूम बच्ची को अर्धनग्न अवस्था में देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसकी हालत गंभीर देख उसे बनकटा बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मासूम बच्ची की हालत में कोई सुधार न होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। अब परिजन बेचारे करे भी तो क्या करें फिर से उसे जीयनपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहां के चिकित्सकों द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस मालमे में परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। वह ग्राम प्रधान के आने का इंतजार कर रहे हैं।
गन्ने के खेत में मिला मासूम का वस्त्र
सगड़ी। रौनापार थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। कारण कि मासूम बच्ची बेहोशी के हालत में अर्धनग्न सड़क किनारे मिली। जबकि उसका नीचे का कपड़ा गन्ने के खेत में मिला है। इसे लेकर गांव समेत चिकत्सिक भी दुष्कर्म होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
हमारे पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है। यदि ऐसा है तो पीड़ित परिवार को थाने पर सूचना देनी चाहिए। ताकि कार्रवाई की जा सके।
अखिलेश कुमार, थाना प्रभारी रौनापार।