फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FDA team raids, 135 kg peanuts and sago sealed

Azamgarh News: एफडीए की टीम का छापा, 135 किलो मूंगफली और साबूदाना सील

Wed, 09 Oct 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
FDA team raids, 135 kg peanuts and sago sealed
आजमगढ़। नवरात्र एवं दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए एफडीए की टीम ने अलग-अलग बाजारों से चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे। वहीं 90 किलो मूंगफली व 45 किलो साबूदाना को सीज कर जांच के लिए भेजा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य जांच दल की ओर से कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मसीरपुर लालगंज से सिंघाड़े का आटा और किसमिस का नमूना व गोला बाजार लालगंज से मूंगफली व साबूदाना का नमूना संकलित किया। टीम ने 90 किलो मूंगफली जिसकी कीमत करीब 14400 रुपये व 45 किलो साबूदाना जिसकी कीमत 3600 रुपये है। उसे सीज किया गया। समस्त नमूने जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए। अब तक 39 नमूने अभियान में संग्रहित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed