फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FDA shuts down two water units selling 500 bottles of impure water daily

Azamgarh News: अशुद्ध पानी की 500 बोतलें रोजाना बेच रहे थे, एफडीए ने दो वाटर यूनिट बंद कराईं

Sat, 24 Jan 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
FDA shuts down two water units selling 500 bottles of impure water daily
आजमगढ़। शुद्ध पानी का दावा कर बाजार में बोतलबंद पानी सप्लाई करने वाली दो वाटर यूनिटों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कार्रवाई की है। सघन जांच अभियान के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दोनों संचालित अद्विक इंटरप्राइजेज लालगंज और रजवाड़ा इंटरप्राइजेज लालगंज के लाइसेंस तुरंत निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

इन यूनिटों से रोजाना 500 से अधिक बोतलें विभिन्न दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सप्लाई की जा रही थीं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में सात वाटर सप्लाई यूनिट पंजीकृत हैं। इनमें से दो यूनिट पहले से बंद हैं। एफडीए की टीम ने अन्य पांचों यूनिटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान उत्पादन प्रक्रिया, प्लांट की स्वच्छता, मशीनों की साफ-सफाई, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और पानी की गुणवत्ता संबंधी अभिलेखों की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो यूनिटें जिन्होंने पानी आपूर्ति के लिए 2025 में लाइसेंस लिया था उनमें गंभीर कमियां उजागर हुईं। संबंधित संचालक कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही पानी की गुणवत्ता जांच से संबंधित अनिवार्य वाटर एनालिसिस रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं थी।

परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं। एफडीए टीम ने इसे जनस्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण मानते हुए दोनों यूनिटों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। जबकि अन्य तीन यूनिट पर स्थिति सामान्य मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed