फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father's complaint ignored, rape case registered after taking written complaint from victim

Azamgarh News: पिता की शिकायत दरकिनार, पीड़िता से तहरीर लेकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Wed, 24 Sep 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Father's complaint ignored, rape case registered after taking written complaint from victim
चिलकहर (बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार देर रात पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। इससे पहले पिता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी थी। साथ ही मीडिया के समक्ष बयान में भी सामूहिक दुष्कर्म की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी रिश्ते के चाचा, जो बाल अपचारी है, को पकड़ लिया। सोमवार को जिस किशोरी को साथ दुष्कर्म हुआ था, बुधवार शाम चार बजे तक उसका मेडिकल नहीं हुआ था। उसे परिजनों के साथ वन स्टाप सेंटर में बैठाकर रखा गया था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर पीड़िता के पिता ने गड़वार थाने पर पुलिस को रिश्ते के चाचा सहित तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। कहा था कि सोमवार को स्कूल जाते समय उसकी पुत्री का अपहरण कर उसके साथ खंडहर नुमा मकान में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी गंभीर हालत में पीएचसी रतसर के पास मिली थी। इसे कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाने के बाद होश में आने पर परिजनों को सूचना दी थी। हालत गंभीर देख उसे जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी उसे मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां से आने के बाद परिजन थाने पहुंचे थे। देर शाम तक पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करने में हीलाहवाली करती रही। क्योंकि थाना प्रभारी डीआईजी की बैठक में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय आए थे। देर रात आश्यर्चजनक रूप से तहरीर बदलवाई गई और पीड़िता की तहरीर पर सिर्फ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी बाल अपचारी को पकड़ लिया गया। वहीं, पिता अब भी जबरदस्ती तहरीर बदलवाने का आरोप लगा रहे हैं। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी थी। बुधवार को बाल अपचारी को झिंगुरी चट्टी नहर पुलिया के पास पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की पढ़ी लिखी है। उसकी तहरीर पर जान पहचान के एक किशोर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर कुछ आएगा, तो उसे शामिल किया जाएगा।
ओमवीर सिंह, एसपी बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed