फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father shoots daughter and her friend in Azamgarh, daughter dies

Azamgarh News: आजमगढ़ में पिता ने बेटी और उसके दोस्त को मारी गोली, बेटी की मौत

Sat, 27 Sep 2025 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Father shoots daughter and her friend in Azamgarh, daughter dies
लालगंज (आजमगढ़)। कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाईपास स्थित रेस्टोरेंट में शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पकड़ी खुर्द गांव के नीरज सिंह ने बेटी अक्षरा सिंह (18) व उसके दोस्त आदित्य सिंह (20) को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। घटना में अक्षरा की मौत हो गई, जबकि आदित्य का वाराणसी में उपचार चल रहा है। आदित्य की मां रंजना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नीरज सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी एक बैंक में कर्ज वसूली का काम करता है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के अनुसार, मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह और उसकी दोस्त अक्षरा सिंह दोपहर में रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। इसी बीच अक्षरा के पिता नीरज सिंह भी अपनी पत्नी शशिकला सिंह के साथ वहां पहुंच गए। नीरज सिंह को शक था कि बेटी किसी लड़के से बात करती है। पिता-पुत्री, आदित्य में कुछ देर कहासुनी के बाद हाथापाई हुई। फिर नीरज सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले बेटी की कनपटी पर गोली मारी। इसके बाद आदित्य को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को तत्काल संयुक्त 100 शय्या अस्पताल लालगंज ले गई। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में अक्षरा की मौत हो गई, जबकि आदित्य की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मां कहती रही मैं समझाती हूं...

लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में स्थित रेस्टोरेंट में पिता ने अपने ही बेटी पर प्रेम प्रसंग के शक में पहले हाथापाई की इसके बाद गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पिता ने बेटी के दोस्त को भी गोली मार दी। घटना के वक्त लड़की की मां भी वहीं मौजूद थी जो पति से कहती रही कि मैं समझाती हूं लेकिन वह नहीं रुका। जानकारी मुताबिक देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द गांव निवासी नीरज सिंह एक बैंक में वसूली का काम करता है। उनकी पुत्री अक्षरा सिंह (18) कक्षा-10वीं की छात्रा थी। वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी। नीरज सिंह को अपनी पुत्री पर शक था कि वह किसी लड़के से बात करती है। इसे लेकर उसने अपनी पत्नी से भी कहा था कि वह उस पर नजर रखे और समझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह अक्षरा अपने स्कूल पढ़ने गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह (20) के साथ लालगंज बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में गई थी। इसकी जानकारी अक्षरा के पिता नीरज सिंह को भी हो गई। उसने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को शशिकला सिंह को दी। अक्षरा की मां रेस्टोरेंट में पहुंचकर उसे समझा रही थी कि तभी नीरज फोन पर बात करते हुए वहां पहुंचा और बेटी अक्षरा और आदित्य को मारने पीटने लगा। वहां मौजूद मां ने नीरज को कहती रही रुकिए मैं समझाती हूं... लेकिन नीरज के सिर पर खून सवार था। उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और पहले बेटी अक्षरा की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगने से अक्षरा वहीं गिर पड़ी। इसके बाद आदित्य पर गोली चलाई जिससे वह घायल हो गया। दोनों को जमीन पर गिरा देख नीरज वहां से भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल भिजवाया जहां अक्षरा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed