{"_id":"6043c70b8ebc3edb5464660f","slug":"father-hanged-himself-before-daughter-s-marriage-azamgarh-news-vns578306062","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के ब्याह के पूर्व ही पिता ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के ब्याह के पूर्व ही पिता ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी वृद्ध ने शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे तमसा नदी के किनारे स्थित बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। बेटी के ब्याह व भूमि विवाद के तनाव के चलते उसने ऐसा किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
इब्राहिमपुर गांव निवासी 65 वर्षीय सलाहुद्दीन पुत्र स्व. यासीन पेशे से बुनकर था। वह छह पुत्रियों व एक पुत्र का पिता था। बेटा रोजी रोटी के लिए विदेश में रहता है। वहीं छह में से पांच पुत्रियों का वह ब्याह कर चुका था। छठी पुत्री का विवाह भी तय था और 25 मार्च को निकाह की तिथि नियत थी। शनिवार की सुबह सलाहुद्दीन घर से निकला और लगभग एक किमी दूरी पर स्थित तमसा नदी के तट पर बबूल के पेड़ की डाली से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। वह अक्सर ही नदी पर मछली मारने के लिए जाता था। नदी की तरफ जा रहे लोगों ने उसे रस्सी के सहारे बबूल के पेड़ से लटका देखा तो सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई जैनुल आब्दीन के अनुसार सलाहुद्दीन भूमि के विवाद को लेकर इन दिनों परेशान चल रहा था। परिजनों ने पुलिस से पीएम न कराने का अनुरोध किया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को दफन करने के लिए सौंप दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। छोटी बेटी का तो रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उसकी 25 मार्च को शादी मृतक ने तय की हुई थी।