फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   father died and mother injured in road accident during went meet daughter in azamgarh

Azamgarh News: बेटी से मिलने जा रहे थे मां-बाप, सड़क हादसे में चली गई पिता की जान

Sat, 23 Dec 2023 04:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 23 Dec 2023 04:37 PM IST
सार

हादसा सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली तिराहे पर हुआ। दुर्घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
father died and mother injured in road accident during went meet daughter in azamgarh
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली तिराहे पर बाइक से पुत्री के घर जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मां का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र में खड़कपुर गांव निवासी राजेश सिंह (50) पुत्र स्व. रामानंद सिंह गुरुवार की रात 10 बजे अपने निवास स्थान भीटी मऊ से बाइक लेकर अपनी पुत्री के घर रौनापार थाना क्षेत्र के चालाकपुर गांव जा रहे थे। 
विज्ञापन


वह बैठौली तिराहे पर पहुंचे ही थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं। राजेश कोलकाता में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते थे। 12 दिसंबर को तिलक के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed