फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   fast tage

जिले में 20 फीसद वाहनों में लगे फास्टैग, चार दिन में कैसे लगेगा टैग

Mon, 28 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
fast tage
आजमगढ़। एक जनवरी 2021 से वाहनों को फास्टैग के इस्तेमाल से टोल पर बिना रुके गुजरने की सुविधा मिलेगी। इसे लेकर एनएचएआई ने वाहनों में इसे लगाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार की तरफ से चलाए जा रहे तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद अभी तक मात्र 20 फीसदी वाहनों में ही फास्टैग लगाए गए हैं। ऐसे में इन चार दिनों में 80 फीसद वाहनों में फास्टैग लगाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। जिले की सड़कों पर छह लाख से अधिक वाहन दौड़ रहे हैं। जिसमें दो पहिया वाहन पांच लाख 47 हजार 450, चार पहिया वाहन कार 18 हजार 707, चार पहिया वाहन जीप 15 हजार 366 व आटो व ई-रिक्शा 20 के करीब है। अब सड़क परिवहन और राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फास्टैग को लेकर एक और आदेश जारी किया है। यदि आपके चार पहिया वाहन पर फास्टैग नहीं लगा है तो आपको टैक्स का दोगुना पैसा देना होगा। अब टोल प्लाजा पर वाहन रुकने पर आपसे टैक्स के रूप में नगद राशि नहीं ली जाएगी। न ही किसी कार्ड से भुगतान लिया जाएगा। अतरौलिया के लोहरा गांव के समीप टोल प्लाजा है। इस मार्ग से हजारों वाहन रोज गुजरते हैं। करीब एक साल पहले टोल प्लाजा को फास्टैग से जोड़ा गया था। तमाम ऐसे वाहन चालक ने जिन्होंने फास्टैग की सुविधा नहीं ले रखी है। अभी तक कैश पेमेंट के आधार पर इन वाहनों को टोल से गुजारा जाता है, लेकिन अब सड़क परिवहन और राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फास्टैग को लेकर आदेश जारी कर दिया है। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सड़क परिवहन और एनएचएआई ने वाहनों में फास्टैग लगाना अनिवार्य कर दिया है। एक जनवरी 2021 की रात 12 बजे प्रभावी होगा। फास्टैग लगने से वाहन स्वामियों को टोल प्लाजा पर अधिक समय तक नहीं रहना होगा। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं होगा, उनका एक जनवरी के बाद कोई भी कार्य आरटीओ कार्यालय में नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed