फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers will prepare green vegetables in the field with a mini seed kit

मिनी बीज किट से किसान खेत में तैयार करेंगे हरी सब्जियां

Sat, 19 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers will prepare green vegetables in the field with a mini seed kit
आजमगढ़। सब्जी की महंगाई अब किसानों को भारी नहीं पड़ेगी। सब्जी की महंगाई से होने वाली किरकिरी पर सरकार ने अंकुश लगाने के लिए किचन गार्डेन योजना शुरू की है। इसके लिए जिले के किसानों को किचन गार्डेन की सौगात देने की पहल हो रही है। उद्यान विभाग इसका खाका खींच रहा है, किचन गार्डेन के लिए किसानों को विभाग की तरफ से सब्जी के बीज दिए जाएंगे। इसमें किसानों की 50 फीसदी सहभागिता भी होगी। किसानों को 50 रुपये जमा करके उद्यान विभाग में पंजीयन कराना होगा और उन्हें किचन गार्डेन के लिए बीज की किट दी जाएगी। जिससे किसान किचन गार्डेन में जरूरत की सब्जी उगा सकेंगे। साथ ही वह इसके बारे में अन्य किसानों को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

लगातार सब्जी की कीमतें बाजार में बढ़ती जा रही हैं। इससे गरीब तबके लोग सब्जी खरीदने में असमर्थ रहते हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने किचन गार्डेन सेट परियोजना संचालित की है। इसमें किसानों को जिला उद्यान विभाग की तरफ से बीज की मिनी किट उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें आठ तरह की सब्जियों के बीज होंगे। सरकार ने यह किट किसानों के लिए सौ रुपये में मुहैया कराना तय किया है। 50 रुपये का अनुदान भी मिलेगा। जिले में इस योजना से किसानों को लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिला उद्यान विभाग ने किसानों का चयन करना शुरू कर दिया है। वहीं जिला उद्यान के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि योजना को संचालित करने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही किसानों को प्रेरित करके बड़े पैमाने पर किचन गार्डेन लोगों के घरों में तैयार करने की योजना पर अमल हो रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीयन कराने पर ही मिलेगा योजना का लाभ
किसानों को अनुदान की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए खतौनी के साथ ही बैंक डिटेल व आधार कार्ड देना होगा। ऑनलाइन पंजीयन कराने में दिक्कत होने पर सीधे उद्यान विभाग में अपनी पूरी जानकारी के साथ अभिलेख जमा कर सकते हैं। विभाग खुद से ही किसानों का पंजीयन करने की सुविधा दे रही है। उद्यान विभाग में अब तक करीब सौ किसानों ने विभिन्न योजनाओं में आवेदन किया है। अन्य लोगों को विभाग प्रेरित कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed