फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers raised voice to declare drought-hit state

सूखाग्रस्त प्रदेश घोषित करने को किसानों बुलंद की आवाज

Thu, 01 Sep 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers raised voice to declare drought-hit state
कलेक्ट्रेट पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते किसान सभा के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त प्रदेश घोषित किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कलेक्ट्रेट में किसानों ने प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संपूर्ण प्रदेश इस समय गंभीर सूखा के प्रभाव में है। इसके चलते किसान परेशान हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार को संपूर्ण प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए। साथ ही किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति देने का आदेश पारित करना चाहिए। मांग किया कि विद्युत संशोधन बिल को विधानसभा में निरस्त करने का प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को तत्काल भेजा जाएगा। साथ ही किसानों के निजी नलकूपों पर लगाए जा रहे बिजली मीटरों को हटाया जाए। घुमंतू पशुओं की समस्याओं का समाधान कराया जाए और ऐसे पशुओं द्वारा किए जा रहे नुकसान की भरपाई कराई जाए। इसके अलावा प्रदर्शनकारी किसानों ने सठियांव सहित सभी चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान तत्काल कराने की मांग किया है। इस दौरान इम्तेयाज वेग, रामचंद्र यादव, खरपतवारू राम, राम लखन राजभर, राजनेत, त्रिलोकी नाथ, बशीर अहमद, गुलाब मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed