फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers, laborers, students all agitated

किसान, मजदूर, छात्र सभी आंदोलित

Thu, 09 Jan 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers, laborers, students all agitated
सिविल लाइंस में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव राहुल राय का स्वागत करते पार्टी के नेता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बृहस्पतिवार को एनएसयूआई की बैठक विवेक राय की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रभारी युवक कांग्रेस राहुल राय और एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी उपस्थित रहे। राहुल राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अपराध चरम पर है। सरकार की योजनाएं विफल हैं। देश के किसान, मजदूर, बेरोजगार, छात्र सभी आंदोलित हैं। हमारा आंदोलन इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं तो सरकार उन्हें लाठी, गोली के दम पर उनके आंदोलन को कुचल रही है। जेएनयू, जामिया मिलिया, अलीगढ़ की घटनाएं इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रों की हर लड़ाई में इनके कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी। इस दौरान देवदत्त उपाध्याय, अतुल यादव, राहुल यादव, सलमान मेंहदी, अजय यादव, शैलेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर गोरखपुर मंडल के प्रभारी कौशल त्रिपाटी, बस्ती के प्रभारी मुरली मनोहर, मोहम्मद नजम शमीम, पुनीत राय, मोहम्मद नासिर खान, राजेश यादव, आशुतोष रजत, अजीत राय, ओंकार पांडेय, सजर अबरार, मोहम्मद शाबिर, फहीम अहमद, आनंद सिंह, धर्मेंद्र आद, अंशू राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन तेजबहादुर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed