फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers forced to eat sticks for their demands - Hariprasad Dubey

किसान अपनी मांगों के लिए लाठी खाने को मजबूर- हरिप्रसाद दुबे

Sun, 03 Oct 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers forced to eat sticks for their demands - Hariprasad Dubey
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुखपुर मसोना स्थित नवोदय नगर पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार की खामियां गिनाई और सपा सरकार में हुए कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन

सपा के जिला महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने कहा कि देश का किसान समाज का पेट भरता है। वह भाजपा की गलत नीतियों के चलते सड़कों पर लाठी खा रहा है। नौ महीने से किसान बिल वापस करने की मांग करते हुए सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उधम सिंह राठौर ने कहा कि किसान, मजदूर, नौजवान को लेकर सरकार निरंकुश बनी हुई है। निरंकुश सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। डीजल,पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई पर सरकार मौन साधे हुए है। प्रदेश में पुलिसिया गुंडागर्दी बढ़ गयी है। जेल में हत्याएं हो रही हैं। व्यापारियों की पुलिस पीट पीट कर हत्या कर रही है। शिव सागर यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम है बेरोजगार नौजवान सड़कों पर घूम रहा है। दलितों, पिछड़ों और शोषित समाज पर अत्याचार हो रहे हैं। युवा नेता अनिल कुमार चौबे चंदन ने कहा कि बिना नियम कानून के लोगों के घर पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। योगीराज में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। सरकार किसानों की बात नहीं करती और झूठ बोलकर गुमराह कर रही है। युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर घूम रहा है। रामाश्रय राय डायरेक्टर ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि गांव-गांव घर-घर जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताया जाए। अध्यक्षता शिवसागर यादव और संचालन डंपी तिवारी ने किया। इस मौके पर ओम प्रकाश राय, पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल, रामाश्रय राय, उधम सिंह, जयराम पटेल, धर्मेंद्र सिंह, मिर्जा मसूद वेग,वसीम अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed