फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers adopt Tikaitnagar formula

टिकैत फार्मूला अपनाएं किसान

Thu, 22 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 22 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers adopt Tikaitnagar formula
तहबरपुर में किसान महासम्मेलन में मौजूद किसान
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि किसानों की भूमि का जबरन अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में जाने वाले भूखंडों का सैफई और मुजफ्फरनगर के बराबर मुआवजा नहीं मिला तो किसान एक्सप्रेस वे  न बनने दें। टिकैत फार्मूले पर काम करें तो सरकार को घुटने टेकने पड़ेंगे। वे गुरुवार को तहबरपुर में आयोजित किसान महासम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में जाने वाली उनकी भूमि का सैफई और मुजफ्फरनगर के बराबर मुआवजा दे वरना हम रोड नहीं बनने देंगे। कहा कि हमारे पास किसानों की समस्या हल करने का फार्मूला है। पूर्व में हुए तमाम किसान आंदोलनों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि टिकैत फार्मूला अपनाकर किसान जिस दिन अपनी जमीन पर खड़ा हो जाएगा उस दिन सरकार घुटने टेक देगी।
विज्ञापन


अधिकारी और कर्मचारी सरकार की कठपुतली हैं, वह हमें बहकाने और धमकाने का काम करेंगे लेकिन हमें उनके बहकावे में नहीं आना है। उन्होंने मंच के माध्यम से उपजिलाधिकारी निजामाबाद अनिल कुमार सिह को ज्ञापन सौंपा और हिदायत दी कि किसी किसान की भूमि जबरदस्ती बैनामा न कराई जाए। भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि हर लड़ाई में हम किसानों के साथ हैं। किसान सम्मेलन में यहां के सांसद मुलायम सिंह यादव को भी आना चाहिए था। भाजपा नेता डा. पीयूष सिंह यादव ने कहा कि किसानों की जमीनों को सरकार औने-पौने दाम पर नहीं खरीद सकती। इसके लिए हम किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का हित सर्वोपरि है। किसान रामबदन यादव ने कहा कि किसानों की जमीनों का केंद्र के बराबर मुआवजा दिलाया जाए नहीं वरना संघर्ष जारी रहेगा। सम्मेलन में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंह, सचिव राजवीर सिंह, रामबदन यादव, आनंद कुमार यादव, योगेंद्र यादव, पंकज कुमार राय, अमर जीत यादव, शिव प्रसाद राय, केशरी नारायन राय, विश्वास यादव, शेरबहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed