फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmer welfare centers will be built in nine blocks worth Rs 542.88 lakh.

Azamgarh News: 542.88 लाख से नौ ब्लॉकों में बनेंगे किसान कल्याण केंद्र

Tue, 27 Feb 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer welfare centers will be built in nine blocks worth Rs 542.88 lakh.
आजमगढ़। आजमगढ़ मंडल के नौ ब्लाॅकों में किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण के लिए शासन से पहली किस्त के रूप में 542.88 लाख रुपये जारी हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बजट से आजमगढ़ के छह और बलिया के तीन ब्लाॅकों में किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। जमीन चिह्नित कर लिया गया है। मार्च में काम शुरू होगा।
विज्ञापन

किसानों को एक ही छत के नीचे खाद, बीज, कीटनाशक और खेती से जुड़ी जानकारियों को उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने तीन वर्ष पूर्व ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र बनाने की घोषणा की थी। हरैया, सठियांव, मेंहनगर, पवई व तहबरपुर ब्लाॅक में किसान कल्याण केंद्र बन चुके हैं। शासन से बजट न आने से अन्य ब्लाॅकों में किसान कल्याण केंद्र नहीं बन पाए थे। बीते जनवरी माह में शासन ने आजमगढ़ और बलिया जनपद के नौ ब्लाॅकों में किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर 121.87 लाख खर्च किए जाएंगे। शासन की तरफ से प्रत्येक किसान कल्याण केंद्र के मिर्माण के लिए 60.32 लाख दिए गए हैं। प्रस्तावित ब्लाॅकों में भूमि का चयन पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन

किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संभवत: अगले माह से कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य भी शु्रू कर दिया जाएगा। इस बार शासन ने आजमगढ के पल्हनी, अतरौलिया, अहरौला, बिलरियागंज, कोयलसा, महाराजगंज और बलिया जनपद के रेवती, दुबहड़ व बेरूआबारी ब्लाक में किसान कल्याण केंद्र के निर्माण के लिए कुल लागत की पहली किस्त जारी किया है। प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीपीसीएल ने बताया कि आजमगढ़ और बलिया जनपद के नौ ब्लाॅकों में किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण के लिए 542.88 लाख मिले हैं। चयनित ब्लाॅकों में जमीन पहले ही चिह्नित की जा चुकी है। कार्य का टेंडर भी हो चुका है। अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed